हज़ारीबाग: समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध बालू उठाव और परिचालन पर सख्ती बरतने के निर्देश
समाहरणालय सभागार में आज सोमवार 5 बजे जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता हुई बैठक में सर्वप्रथम उपायुक्त ने गुड गवर्नेंस वीक (सुशासन सप्ताह 19 से 24 दिसंबर) के तहत एजेन्डावार विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने टास्क फोर्स की पिछली बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की।