हज़ारीबाग: हजारीबाग में हाई सिक्यूरिटी स्पेशल जेल का निर्माण कार्य जारी है
हजारीबाग जल्द ही जेल नगरी के रूप में जाना जाएगा। यहां पर हाई सिक्यूरिटी स्पेशल जेल के साथ चार अन्य कारा हो जाएंगे। केंद्रीय कारा के पास झारखंड का इकलौता हाई सिक्योरिटी स्पेशल जेल तैयार हो रहा है। वहीं पुराना 2013 से चल रहा ओपेन जेल का नाम अब उग्रवादी आत्मसमर्पण जेल हो गया है। यहां आत्मसमपर्ण करने और मुख्यधारा में लौटे पूर्व उग्रवादी रखे जा रहे हैं।