हज़ारीबाग: बीएसएफ मेरू कैंप हजारीबाग में झारखंड के विभिन्न केंद्रीय संगठनों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया
देश के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्ष 2022 से चलाए जा रहे कार्यक्रम “रोजगार मेला” के 14 वें चरण में आज सोमवार 23 दिसम्बर 2024 को देश के अलग-अलग जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।