घाटमपुर: भीतरगांव सचिवालय से चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव ब्लॉक के सचिवालय में खड़े ई रिक्शा से चार बैटरी चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में दो संदिग्ध चोरी करते हुए कैद हुए। थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा ।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।