घाटमपुर: दलेलपुर में स्कूल जाने के डर से झाड़ी में छिपा छात्र, पुलिस ने छात्र को ढूंढने के लिए 7 घंटे नहर में चलाया सर्च ऑपरेशन
बिधनू के दलेलपुर गांव में स्कूल जाने के डर से पांचवी का छात्र नहर किनारे झाड़ियों में जाकर छुप गया।घर नहीं लौटा तो परिजनों ने नहर में डूबने की आशंका जताई।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया पुलिस ने 7 घंटे गोताखोरों की मदद से नहर से सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन छात्र झाड़ियों में छिपा मिला।जिसके बाद उसे समझाया गया कि दोबारा ऐसी हरकत ना करें।