बिछिया: डोंगरगांव-उमरिया रैयत मार्ग पर पुलिया निर्माण में अनियमितताओं का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
मोहगांव विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन सड़क और पाइप पुलिया कार्य पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार, 2 जून को सुबह करीब 9:30 बजे ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं की जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसाऱ सिंगारपुर मार्ग से सुड़गांव होते हुए डोंगरगांव और उमरिया रैयत पहुंच मार्ग में लापरवाही बऱती जा रही है l