CTI चौराहे पर ‘वसूली’ के विरोध पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई, VIDEO VIRAL
कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित CTI चौराहे से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट होती दिख रही है। आरोप है कि चालक से कथित वसूली मांगी गई और जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसकी पिटाई कर दी गई।
स्थानीय लोगों का दावा है कि यह घटना ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में कथित अवैध वसूली और पुलिस की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
Ground Zero News इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GovindNagar #CTIChauraha #ViralVideo