फरीदपुर: नेपाल बॉर्डर से लाई गई स्मैक, मेले में बेचकर कमाते थे मोटा पैसा, बरेली पुलिस ने दबोचे दो तस्कर
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 89 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी कामिल और मुस्लिम शिवपुरी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पीलीभीत-नेपाल बॉर्डर से स्मैक खरीदकर लाते थे और मेले व भीड़भाड़ वाली जगहों पर बेचते