गोरखपुर: श्रावणी मेला में गोरखपुर से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन, बिहार और झारखंड रूट के यात्रियों को मिलेगा फायदा, जानें गाड़ी
देवघर में लगने वाले श्रावणी मेला को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से दो अनारक्षित विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।इन ट्रेनों से गोरखपुर और बिहार-झारखंड के बीच यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।दोनों ट्रेनें 18, 19, 25 और 26 अगस्त को चलेंगी।03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष ट्रेन 18 और 25 अगस्त को चलेगी।