नवाबगंज: बाराबंकी में नए जिलाधिकारी ने पत्रकारों से की पहली औपचारिक वार्ता, प्राथमिकताएं बताईं
बाराबंकी जिले में नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को उन्होंने जिले के पत्रकारों से पहली औपचारिक मुलाकात की।यह प्रेस वार्ता दोपहर करीब 1 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के विकास और जनहित से जुड़ी अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया।जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं।