हिमाचल में ₹55 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार पर नड्डा सख्त, मार्च 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश
हिमाचल प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने चिंता जताई। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, स्वास्थ्य और जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और राज्य सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा। पंडोह–टकोली खंड और पीएमजीएसवाई की लंबित सड़कों को मार्च 2027 तक पूरा करने पर जोर दिया गया।
#HimachalPradesh #JP Nadda #DevelopmentProjects #HimachalNews #RoadProjects #HealthInfrastructure #ChambaExpress #हिमाचलप्रदेश #जगतप्रकाशनड्डा
Chamba, Chamba | Oct 9, 2026