फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
आरोपी आकाश से पूछताछ में सामने आया कि वह देसी कट्टे को अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी से वाहन चोरी के 3 मामले का खुलासा हुआ है। जिसपर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की निशान देही पर 3 मोटरसाइकिल बरामद की है। जिनके संबंध में थाना सदर बल्लबगढ़, BPTP व सेक्टर-8 में मामले दर्ज है।