सांगानेर: जयपुर में लिव-इन में रह रही प्रेग्नेंट महिला की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को करौली से पकड़ा
जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में एक मकान के अंदर मिट्टी में महिला का शव दबा मिलने के मामले में डीपी पश्चिमी प्रशांत किरण ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या कर फरार हुए आरोपी प्रवेश रावत को करौली से गिरफ्तार किया है। जो महिला के साथ लिव-इन में रहता था। महिला पर शक करता था कि वो किसी और से बात कर रही है। इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ कर रही है।