भादरा: भादरा में अवैध होटल पर कार्रवाई की मांग, नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भादरा में भाजपा नेता रवि बंसल के नेतृत्व में नागरिकों ने उपखंड अधिकारी भागीरथराम को ज्ञापन सौंपकर अवैध होटलों व रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में होटलों की आड़ में अवैध गतिविधियों तथा कॉलेज छात्राओं को मुफ्त पिज्जाट का लालच देने के आरोपों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।