सारवां: सारवां थाने में थाना दिवस पर जमीन संबंधी 5 मामले आए, 2 का मौके पर ही हुआ निपटारा
सारवां थाना परिसर में अंचलाधिकारी राजेश कुमार साहा के नेतृत्व में थाना दिवस पर अंचल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे मामलों को सुनने के बाद पांच में से दो का ऑन द स्पॉट निराकरण किया तीन जमीन संबंधी मामलों के फरियादियों को अगले तिथि में आने की बात कही गई इधर ग्रामीणों का थाना स्तर पर मामला सुलझने से इसकी सराहना की गई।