धरहरा: पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का ट्रैक्टर किया बरामद, युवक गिरफ्तार, खड़गपुर से चोरी, विरोजपुर टांड़ा से मिला
धरहरा प्रखंड के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने चोरी के एक ट्रैक्टर को बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान विरोजपुर टांड़ा गांव निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खड़गपुर थाना क्षेत्र से गत 9 मई को बीआर 08 जी 3746 नंबर का ट्रैक्टर