मुंगावली: मुंगावली में स्व-गणना जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश
मुंगावली में जनगणना 2027 को लेकर स्व-गणना के प्रति जागरूकता अभियान तेज हो गया है। नगर परिषद और शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बुधवार सुबह रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।जनगणना चार्ज अधिकारी विनय कुमार भट्ट, सीएमओ के मार्गदर्शन में सुबह 8 बजे मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया।