गोवर्धन: मंत्री प्रतिनिधि द्वारा खनन माफिया को थाने से छुड़ाने पर एसपी ग्रामीण ने सैकड़ों जवानों के साथ गांव में दी दबिश
दारोगा मदन सिंह ने अवैध खनन करते हुए सूरजपाल और लखन सिंह को चार ट्रैक्टर-ट्राली और जेसीबी मशीन सहित दबोचा था। देर रात गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे नरदेव चौधरी जो उनके प्रतिनिधि हैं वह समर्थकों संग थाने पहुंचे और थाना प्रभारी अश्विनी कुमार से तीखी नोकझोंक व हंगामे के बाद दोनों आरोपियों को जबरन छुड़ा ले गए।