अथमलगोला: सरकारी योजना की जांच में नहीं मिली अनियमितता, एसडीएम ने ज़िला प्रशासन को भेजी रिपोर्ट
अथमलगोला प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के दक्षिणीचक गांव स्थित वार्ड 16 में 15वें वित्त आयोग से करीब 12.39 लाख रुपये की लागत से कराए गए नाली, ईंट सोलिंग व पीसीसी ढलाई कार्य की शुक्रवार को हुई जांच में कोई अनियमितता नहीं मिली। घटिया निर्माण की शिकायत पर बाढ़ एसडीएम गरिमा लोहिया ने शुक्रवार को स्थल जांच की। उन्होंने शनिवार को रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी। एसडीएम