हरलाखी: रानीपट्टी गांव के निकट हरलाखी पुलिस ने 450 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
हरलाखी थाना पुलिस ने रानीपट्टी गांव के निकट 450 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज बासोपट्टी थाना क्षेत्र के खौना गांव निवासी अनित कुमार पासवान बताये गये। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने बुधवार को बताया कि पीएसआई आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस बलो के जवानों ने यह करवाई की। प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई की जा रही है।