हरलाखी: हरिने SSB कैम्प के जवानों के द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र व प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
हरलाखी प्रखंड के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वी बटालियन हरिने SSB कैम्प के जवानो द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र हरिने एवं प्राथमिक विद्यालय हरिने में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डा सुनेहा सिंह के द्वारा 161 लोगों को जाँच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। जिसमें 53 पुरुष व 75 महिलाये एवं 33 बच्चे भी शामिल है।