हरलाखी: हिसार कमला नहर के पास खिरहर पुलिस ने 300 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी प्रखंड के खिरहर थाना पुलिस ने हिसार कमला नहर के पास 300 बोतल शराब बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार धंधेबाज खिरहर थाना के पहरा गांव निवासी मो हिसाबुल अंसारी बताये गये। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।