हरलाखी: हरिने गांव में 15 दिवसीय मिथिला की प्रसिद्ध परिक्रमा यात्रा डोला का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
हरलाखी प्रखंड के हरिने गांव में सोमवार को नेपाल से मिथिला की प्रसिद्ध 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा को लेकर भगवान मिथिला बिहारी एवं किशोरी जी की डोला पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भगवान की डोला का स्वागत किया। भगवान की डोला की दर्शन करने के लिए भारी भीड़ हरिने गांव में उमड़ परी। एक घंटा विश्राम के बाद डोला कल्याणेश्वर स्थान कलना के लिए विदा हो गयी।