हरलाखी: नए SDPO को हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रोहित कुमार झा ने मिथिला परम्परा से किया सम्मानित
बेनीपट्टी के नए एसडीपीओ देवांश ने अपना योगदान बेनीपट्टी के नए SDPO के रूप में कर लिया है। उन्हें हरलाखी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डा रोहित कुमार झा ने मिथिला परम्परा के अनुसार पाग दोपत्ता व माला पहनाकर स्वागत किया। एवं नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में योगदान करने पर बधाई व शुभकामना भी दिया है।