हरलाखी: गिरिजस्थान फुलहर पहुंची मिथिलांचल की प्रसिद्ध 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा डोला, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
मिथिलांचल की प्रसिद्ध व ऐतिहासिक 15 दिवसीय परिक्रमा यात्रा भगवान की डोली के साथ मंगलवार को कल्याणेश्वर स्थान कलना से विदा होकर गिरिजस्थान फुलहर पहुंची। जंहा रास्ते में जगह जगह ग्रामीण व श्रद्धालु भक्तो ने भव्य स्वागत किया। गिरिजा स्थान फुलहर पहुंचने पर भगवान की डोला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। करीब 5 लाख भक्त भ्रमण कर रहे है।