नवाबगंज: देवा सीएचसी में 108 और 102 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण, अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी के देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट और अन्य जरूरी उपकरणों की जांच की। अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी दवाएं निर्धारित मात्रा में उपलब्ध रहें और ऑक्सीजन सिलेंडर हमेशा उपयोग के लिए तैयार हों।