जोगिन्दरनगर ( पिपली ) :- उपमंडल जोगिन्दरनगर की ग्राम पंचायत पिपली में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया ! ग्राम सभा में पंचायत के सभी वार्डों से ग्रामीणों ने भाग लिया, जिसके चलते ग्राम सभा का कोरम सफलतापूर्वक पूरा हो गया ! ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने की ! इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान अश्वनी ठाकुर, सभी वार्ड सदस्य, सिलाई अध्यापिका रीता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ! ग्राम सभा को संबोधित करते हुए प्रधान निशा ठाकुर ने कहा कि पंचायत के विकास में ग्राम सभा की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है ! उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना पंचायत का मुख्य लक्ष्य है ! उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे पंचायत के विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग दें और अपनी किसी भी समस्या को खुले मंच पर रखें ताकि उसका समय पर समाधान किया जा सके ! ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान ने पंचायत हित में कई अहम फैसले भी सुनाए ! पंचायत ने गांव में सामाजिक व्यवस्था और स्वच्छता को बनाए रखने के लिए कुछ नए नियम लागू करने का निर्णय लिया है, जिससे पंचायत को आदर्श पंचायत बनाया जा सके ! आयोजित ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान निशा ठाकुर ने मंच से ग्रामीणों से ग्राम सभा में सक्रिय भागीदारी की अपील की ! प्रधान निशा ठाकुर ने कहा कि पंचायत के लोगों को ग्राम सभा में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि ग्राम सभा ही वह मंच है जहाँ गाँव के विकास की असली योजना बनती है ! उन्होंने आने वाली ग्राम सभाओं में भी पंचायत के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और अपने सुझाव व समस्याएं खुले मन से रखने की अपील की है, ताकि पंचायत के हर वार्ड का समान विकास सुनिश्चित किया जा सके !
Mandi, Mandi | Oct 31, 2026