Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनदर्शन में राशन कार्ड निर्माण, विद्युत समस्या के समाधान, लंबित मजदूरी भुगतान, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने, विद्यालय में शिक्षक की नियुक्ति तथा पेयजल सुविधा हेतु हैंडपंप स्थापना सहित विभिन्न जनहित से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। सीईओ श्री अविनाश भोई ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

15 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 30, 2026

MORE NEWS

हर मां का सम्मान, हर शिशु का सुरक्षित भविष्य

सुशासन सरकार की संवेदनशील पहल और प्रभावी क्रियान्वयन से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
 
हर पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला 15 जुलाई तक पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं। 

#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #PMMVY #MatruVandanaYojana #HealthyMotherHealthyChild Chhattisgarh

हर मां का सम्मान, हर शिशु का सुरक्षित भविष्य सुशासन सरकार की संवेदनशील पहल और प्रभावी क्रियान्वयन से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर पात्र गर्भवती एवं धात्री महिला 15 जुलाई तक पंजीयन कराएं और योजना का लाभ उठाएं। #SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #PMMVY #MatruVandanaYojana #HealthyMotherHealthyChild Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 30, 2026

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विभागवार शिकायतों, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों तथा बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ श्री भोई ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विभागों को हितग्राहियों को दिए जा रहे योजनाओं के लाभों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करने, डेटा एंट्री की शुद्धता बनाए रखने तथा विकासखंडवार लंबित प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए।

सीईओ श्री भोई ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई ने समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की विभागवार शिकायतों, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों तथा बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ श्री भोई ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों को हितग्राहियों को दिए जा रहे योजनाओं के लाभों की जानकारी समय पर पोर्टल में दर्ज करने, डेटा एंट्री की शुद्धता बनाए रखने तथा विकासखंडवार लंबित प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री भोई ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 30, 2026

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कोण्डागांव जिले में अभियान का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा फरसगांव (डोंगरीगुड़ा) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिपावंड में बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गणवेश वितरित करते हुए सभी अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है।

विकासखंड कोण्डागांव में 30,966 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बूथों एवं घर-घर जाकर अभियान का संचालन किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

#PulsePolio #PolioFreeIndia #HealthyChild #Kondagaon #Chhattisgarh

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत कोण्डागांव जिले में अभियान का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा फरसगांव (डोंगरीगुड़ा) एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिपावंड में बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर किया गया। इस अवसर पर विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को गणवेश वितरित करते हुए सभी अभिभावकों से 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। विकासखंड कोण्डागांव में 30,966 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बूथों एवं घर-घर जाकर अभियान का संचालन किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। #PulsePolio #PolioFreeIndia #HealthyChild #Kondagaon #Chhattisgarh

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 29, 2026

ग्रामीण विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कारसिंग में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ₹15 लाख की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यावसायिक परिसर के निर्माण से युवाओं एवं ग्रामीणों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

विधायक ने ग्रामीणों से श्रमिक पंजीयन कराने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीयन अवश्य कराए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री पिलसू नेताम, श्री रामसिंग कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीण विकास और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत कारसिंग में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ₹15 लाख की लागत से बनने वाले व्यावसायिक परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। व्यावसायिक परिसर के निर्माण से युवाओं एवं ग्रामीणों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। विधायक ने ग्रामीणों से श्रमिक पंजीयन कराने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग में अपना पंजीयन अवश्य कराए, ताकि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, श्री दीपेश अरोरा, श्री पिलसू नेताम, श्री रामसिंग कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kondagaon, Chhattisgarh | Jun 29, 2026