प्रतापगढ़: दूसरे सोमवार को शिव धाम बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक करने जा रहे कांवरियों पर भगवा चूंगी के पास किया गया जल और पुष्प वर्षा
सावन के दूसरे सोमवार को पौराणिक शिव धाम बेलखरनाथ धाम में जलाभिषेक करने के जा रहे कांवरियो का रविवार शाम 6 बजे भगवा चूंगी के पास जल और पुष्प वर्षा किया गया। सीताराम धाम पर भंडारे का प्रसाद वितरित कर डीजे की धुन पर शहरियों ने कांवरियों को विदाई दी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सतेंद्र सिंह ने सिपाहियों के साथ मुस्तैद रहे।