तानसेन: जिले में 19 सरकारी स्कूल बंद होने पर छात्रों ने विरोध रैली निकाली
Tansen, Gwalior | May 24, 2026 जिले के 19 सरकारी स्कूलों को बंद करने और उन्हें दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने के खिलाफ स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने शनिवार शाम को 5 बजे बच्चों के साथ एक रैली निकाली। यह रैली किला गेट क्षेत्र में निकाली गई।सेवा नगर से शुरू होकर यह रैली लोहा मंडी गुदड़ी रमटापुरा किला गेट चौराहे पर पहुंची। यहां अभिभावकों समाज सेवियो और छात्रों ने रैली को संबोधित किया।