आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गिरिडीह जिले के उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बुधवार को खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के लालबाजार तथा घोड़थम्भा स्थित अखाड़ा एवं मेला स्थलों का निरीक्षण किया।