सुजानगढ़: सुजानगढ़ में महावीर इंटरनेशनल के रक्तदान शिविर में 45 यूनिट रक्त का संग्रह
सुजानगढ़। पीसीबी राजकीय स्कूल में मंगलवार को महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर स्वर्गीय श्याम सुंदर भेभरजका की स्मृति और दिवंगत शिक्षक हुकमाराम बरवड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ।