गुना नगर: गुना हेलीपैड पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पसंद आया गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का चश्मा, बोले- 'जच रहे हो', वीडियो वायरल
गुना में रविवार को पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई पट्टी पर गुना विधायक की तारीफ की। 11 मई को वायरल वीडियो में विधायक पन्नालाल शाक्य काला चश्मा लगाए जैसे ही सिंधिया का स्वागत करने पहुंचे, सिंधिया बोले, चश्मा पहने हो क्या जच रहे हो। इसके बाद उन्होंने विधायक का प्रणव अडानी से परिचय कराया, कहा इन्हें धन्यवाद दो विधायक बोले पहले आप को दूंगा।