नावकोठी: पहसारा में जारी है दंगल प्रतियोगिता, देखने के लिए उमड़ी भीड़
नावकोठी प्रखंड के पहसारा श्री कृष्णा मेला समिति के तत्वाधान में मंगलवार को भी अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए आसपास के इलाके के दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। देर शाम तक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।