बरेली: बरेली में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप—डीएम से जांच की मांग
बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के बेटे रोहित कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। रोहित के मुताबिक उनकी मां श्यामा देवी को 10 अगस्त को बालाजी हॉस्पिटल में भर्ती