जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत संगोष्ठी आयोजित
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम शेखपुरा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में संभाग समन्वयक श्री वरुण आचार्य ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का व्यापक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने आ रहा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह जल संरक्षण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए। इस अवसर पर सभी ने महाकाल नर्सरी का भ्रमण किया और पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री पारूल उपाध्याय, ब्लॉक समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर सहित अन्य सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
9 views | Sehore, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026