ग्वालियर गिर्द: नारायण विहार कॉलोनी में पुलिस पर फ़ायरिंग करने वाले आठ बदमाशों में से 5 को पुलिस ने पकड़ा
नारायण विहार कॉलोनी में पुलिस पर फ़ायरिंग करने वाले आठ बदमाशों में से पांच को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस बात की जानकारी एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात की जगह से भागे 3 आरोपियों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।