ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुरैना जिले से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने जिला मुरैना से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। मीडिया के सवालों पर जवाब देते हुए डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा है पार्टी जहां से टिकट देगी वहां से चुनाव लड़ूंगा टिकट नहीं मिला तो चुनाव नहीं लडूंगा..वैसे चुनाव लड़ने की 100% इच्छा है।