जौनपुर: यूपी के बक्सा में स्कूल बस में एलकेजी की छात्रा से रेप
बताया जा रहा है कि बक्शा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी स्कूल की बस में परिचालक ने चार साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए सैंपल लिया गया है।