_*दि सहारनपुर वॉइस/न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 मौसम बिगड़ते ही मां शाकुंभरी देवी धाम में अलर्ट, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जुटी मिर्जापुर पुलिस!!*
*👉🏾👉🏾 बारिश और तेज हवा की चेतावनी के बीच शाकुंभरी खोल में जाने पर रोक, सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील!!*
*मिर्जापुर/सहारनपुर*
_शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी धाम में श्रद्धालु की संख्या लगातार बढ़ रही है वही मौसम में आए बदलाव और बारिश व तेज हवा की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया। मौसम विभाग की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए थाना मिर्जापुर प्रभारी विनोद कुमार और उनकी पूरी टीम श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर मुस्तैद नजर आई।बारिश के चलते शाकुंभरी खोल में अचानक पानी आने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका। साथ ही खोल के अंदर मौजूद श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मिर्जापुर पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षित रखने और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। मां शाकुंभरी देवी धाम पहुंचने वाले सभी श्रद्धालु बारिश के दौरान शाकुंभरी खोल और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें!!_
#MaaShakumbhariDevi #ShakumbhariDeviDham #Saharanpur #MirzapurPolice #SaharanpurPolice #UPPolice #PoliceAlert #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #DevoteeSafety #WeatherAlert #RainAlert #BreakingNews #SaharanpurNews #UPNews #मां_शाकुंभरी_देवी #शाकुंभरी_धाम #सहारनपुर #मिर्जापुर_पुलिस #श्रद्धालुओं_की_सुरक्षा #नवरात्रि_2026 #न्यूज़7 #दि_सहारनपुर_वॉइस #सच्चाई_के_साथ_हरदम