पयागपुर: हुज़ूरपुर सीएचसी में प्रोजेक्ट मातृ छाया के तहत शुरू हुआ अत्याधुनिक प्रसव केंद्र
हुजूरपुर आकांक्षी ब्लॉक के सीएचसी के अंतर्गत विधायक सुभाष त्रिपाठी व ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप ने संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट मातृ प्रसव छाया केंद्र का किया लोकार्पण। विधायक श्री त्रिपाठी ने बताया की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाया है। प्रोजेक्ट मातृ छाया के अंतर्गत प्रसव एवं मातृ-शिशु केंद्र का उद्घाटन किया गया।