मुगलसराय: एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय में अवैध ऑटो स्टैंड और अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक ऑटो किए गए सीज
एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर मंगलवार दोपहर 01 बजे को मुगलसराय बाजार में अवैध अतिक्रमण और अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। ट्रैफिक सीओ कृष्णमुरारी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने सड़क पर खड़े ऑटो व ठेलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से अधिक ऑटो सीज किए। पुलिस ने चेतावनी दी कि हिदायत के बावजूद नियम तोड़ने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।