सिकंदरा: रसधान कस्बे के पास नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, हाईवे एंबुलेंस से पहुंचाया गया सीएचसी
रसधान कस्बे के पास बुधवार शाम करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सिकंदरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पूजा गोयल ने उपचार शुरू किया। जानकारी के मुताबिक हरपुरा गांव निवासी श्रीपाल अपने रिश्तेदार डिलौलिया निवासी अनीता के साथ बाइक से औरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान