गोरखपुर: फर्जी हस्ताक्षर और कूटचरित दस्तावेज तैयार कर दूसरे की जमीन हड़पने वाले अभियुक्त को एम्स पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामला जमीन की फर्जी बिक्री से जुड़ा है।पुलिस के मुताबिक,अभियुक्तों ने धोखाधड़ी करते हुए वादी का फर्जी हस्ताक्षर बनाया और उसकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को खड़ा कर उसकी संपत्ति का फर्जी बैनामा करवा दिया।पीड़ित की तहरीर पर एम्स पुलिस ने सुसंगत धराओ में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त संदीप कुमार,पुत्र स्वामीनाथ को गिरफ्तार किया है।जो छितौना थाना खोराबार का रहने वाला है।