*अवगत कराना है कि कल दिनांक 22.10.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक युवक द्वारा अपने मुंह में ज्वलनशील द्रव्य भर कर एक विशेष सम्प्रदाय के झंडे को जलाने का प्रयास किया गया, उक्त वीडियो के संबंध में तहरीर प्राप्त कर थाना गड़वार पर दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है । उक्त आरोपियों की पहचान कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा की वीडियो बाइट👇*
Ballia, Ballia | Oct 23, 2026