कोरबा: देर रात चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों की सतर्कता से दबोचा गया संदिग्ध, इमलीडुग्गु पोखरीपारा का मामला
Korba, Korba | Aug 4, 2026 कोरबा शहर के पोखरीपारा इमलीडुग्गू इलाके में सोमवार देर रात चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब घरवालों की सतर्कता से एक संदिग्ध युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया।जानकारी के मुताबिक, शिव कुमार यादव के घर में मोहल्ले का ही रहने वाला विजय डे कथित तौर पर चोरी की नीयत से घुसा था। घर के सदस्यों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियां देखीं और तुरंत शोर मचा दिया।