मुंगेली जिले के ग्राम बरेला में 1 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है..
पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक ने कथित रूप से गलत दिशा से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए..
मामले की जांच के बाद पुलिस ने अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है..
पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है..
#mungeli #berla #accident #death #AmreshSingh CMO
Korba, Korba | Aug 4, 2026