लातेहार: लातेहार पुलिस की डीजीपी ने की सराहना, कहा- जिले में बेहतर हो रहा अपराध नियंत्रण
लातेहार में अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा ने पुलिस अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, उग्रवाद और अपराध नियंत्रण पर गहन चर्चा हुई। डीजीपी ने कुमार गौरव के कार्यों की खुलकर सराहना करते हुए कहा कि लातेहार पुलिस बेहतर तरीके से काम कर रही है और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी कार्रवाई दिख रही है।