मढ़ौरा: मढ़ौरा बाजार में गैस उपकरण की दुकान पर बीडीओ ने की छापामारी
मढ़ौरा थानाक्षेत्र के मढ़ौरा बाजार स्थित गैस उपकरण के दुकान में एसडीओ के निर्देश पर बीडीओ व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रुप से छापामारी करके 14 छोटे बड़े खाली गैस सिलिंडर को जब्त किया है। इस संबंध में बीडीओ ने बुधवार की दोपहर तीन बजे बताया कि गैस के कालाबजारी के सूचना पर छापामारी करके यह कार्रवाई की गयी है।