मोठ: दो साल से फरार वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पूँछ पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
Moth, Jhansi | Jul 7, 2026 झांसी की पूँछ थाना पुलिस ने वर्ष 2024 से दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी शत्रुघ्न पाल को सेसा हाईवे पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।